MP Anganwadi Bharti 2023: मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी में नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए भर्ती निकली है। मध्य प्रदेश महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रो पर विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। मध्य प्रदेश नर्मदापुरम संभाग में आंगनवाडी कार्यकर्ता, और आंगनवाडी सहायिका के पूर्णतः अस्थाई पद पर भर्ती आमंत्रित की गई है। MP Anganwadi Bharti 2023 के लिए सिर्फ महिला आवेदक ही आवेदन कर सकती है। महिला उम्मीदवार वर्तमान में रिक्त पद और आगामी 6 माह में रिक्त होने वाले पदों के लिए आवेदन कर सकती है।
एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 जून 2023 है। योग्य उम्मीदवारों को MP Anganwadi Recruitment 2023 के लिए ऑफलाइन आवेदन करना है। MP Anganwadi Vacancy 2023 से जुडी सम्पूर्ण जानकारी इस पोस्ट में शेयर की गई है। पोस्ट को अंत तक पढ़े, ताकि कोई भी जरुरी जानकारी ना छूटे। अन्य सरकारी फॉर्म की जानकारी भी इसी वेबसाइट पर शेयर की जाती है।
MP Anganwadi Bharti 2023 शैक्षणिक योग्यता
मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2023 में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए दसवीं या बारहवीं पास होना चाहिए और सहायिका/ मिनी कार्यकर्ता के लिए पांचवी परीक्षा पास होना चाहिए। योग्यता को लेकर अधिक जानकारी पाने के लिए जिला कार्यालय से संपर्क कर सकते है।
MP Anganwadi Vacancy 2023 आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष होना चाहिए। उम्र में छूट को लेकर नोटिफिकेशन में स्पष्ट रूप से नहीं लिखा गया है।
MP Anganwadi Recruitment 2023 आवेदन फीस
आंगनवाड़ी भर्ती फॉर्म निःशुल्क है। सभी वर्ग की महिलायें फ्री में फॉर्म जमा कर सकती है।
MP Anganwadi Bharti 2023 जिलेवार पदों की संख्या
जिला | आंगनबाड़ी कार्यकर्ता | आंगनबाड़ी सहायिका | कुल पद |
---|---|---|---|
हरदा | 04 | 07 | 11 |
बैतूल | 24 | 27 | 51 |
होशंगाबाद | 11 | 18 | 29 |
कुल पद | 39 पद | 52 पद | 91 पद |
यह भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: 21 जून तक होगा लाड़ली बहना सेना का गठन, सदस्यता लेने के लिए अपनानी होगी यह प्रक्रिया
MP Anganwadi Bharti 2023 आंगनबाड़ी केंद्र
जिला | आंगनबाड़ी केंद्र |
---|---|
हरदा | हरदा ग्रामीण-1, खिरकिया, और टिमरनी |
बैतूल | मुलताई, शाहपुर, घोड़ाडोंगरी, भीमपुर, आमला, प्रभातपट्टन, भैंसदेही, बैतूल ग्रामीण, बैतूल नवीन, और चिचोली |
होशंगाबाद | माखननगर, बनखेड़ी, नर्मदापुरम ग्रामीण, नर्मदापुरम शहरी, इटारसी, केसला, पिपरिया, सिवनी मालवा, और सोहागपुर |
MP Anganwadi Bharti 2023 चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन मेरिट, और दस्तावेज परिक्षण के आधार पर किया जायेगा।
एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करे?
- सबसे पहले हम आपको ये बता दे की जिस ग्राम या वार्ड में वकेंसी है, आवेदिका ग्रामीण क्षेत्र में उसी राजस्व ग्राम, शहरी क्षेत्र में उसी वार्ड का निवासी होना चाहिए |
- ऊपर दी गई जानकारी अनुसार आंगनवाडी केन्द्रों की सूची, आवेदन पत्र का प्रारूप और अन्य योग्यताएं संबंधित कार्यालय एवं सम्बंधित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है |
- संबंधित संभाग की महिला आवेदक अपने पूर्णत भरे आवेदन – पत्र मय आवश्यक सहपत्रों ( जैसे : – मार्कशीट , जाति , मूल निवासी , विधवा परित्यता आदि ) सहित जिले के सम्बंधित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय में अंतिम दिनांक तक कार्यालयीन समय में निर्धारित प्रारूप में जमा कर प्राप्ति अभि – स्वीकृति प्राप्त कर सकते है ।
- अधिक जानकारी के लिए विभाग को कॉल या मेल भी कर सकते है.
Vard no bhaisdehi ka or amla ka bataye
Balaghat District ka btaye
Manisha Selukar