MP Anganwadi Bharti 2022: महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रो पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। मध्य प्रदेश नर्मदापुरम संभाग में आंगनवाडी कार्यकर्ता, आंगनवाडी सहायिका और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पूर्णतः अस्थाई पद पर भर्ती आमंत्रित की है। मध्य प्रदेश की महिला उम्मीदवारों को बहुत समय से आंगनबाड़ी भर्ती का इन्जार था। MP Anganwadi Bharti 2022 के लिए सिर्फ महिला आवेदक ही आवेदन कर सकती है। महिला उम्मीवार वर्तमान में रिक्त पद और आगामी 6 माह में रिक्त होने वाले पदों के लिए आवेदन कर सकती है। एमपी आंगनवाड़ी की नई भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2022 है। योग्य उम्मीदवारों को MP Anganwadi Online Form 2022 के लिए ऑफलाइन आवेदन करना है। MP Anganwadi Recruitment 2022 से जुडी सम्पूर्ण जानकारी इस पोस्ट में शेयर की गई है। पोस्ट को अंत तक पढ़े, ताकि कोई भी जरुरी जानकारी ना छूटे, ऑफिसियल नोटिफिकेशन की लिंक इसी पोस्ट में निचे दी गई है। अन्य सरकारी फॉर्म की जानकारी भी इसी वेबसाइट पर शेयर की जाती है।

MP Anganwadi Bharti 2022 एक नजर में
विभाग का नाम | संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश |
पद का नाम | आंगनवाडी कार्यकर्ता, आंगनवाडी सहायिका और मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता |
कुल पद | 121 |
सैलरी | 5000 – 11000 रुपये |
आवेदन का प्रकार | ऑफलाइन फॉर्म |
नौकरी का स्थान | मध्य प्रदेश के जिले (हरदा, बैतूल और नर्मदापुरम) |
अंतिम तिथि | 22 अगस्त 2022 शाम 5 बजे तक |
ये महत्वपूर्ण पोस्ट भी देखें – सरकारी नौकरी
- Ladli Behna Yojana: शिवराज सिंह जी चौहान ने जारी किया वीडियो, बहनो से कहा……..
- Ladli Behna Yojana: अब लाड़ली बहनो को मिलेंगे 1500 रूपये, नए आवेदन फॉर्म भी शुरू होंगे
- MP Board News: 10th 12th परीक्षा फार्म भरने पर लगेगा विलंब शुल्क, फरवरी में आयोजित होगी परीक्षा
- मध्य प्रदेश मेट्रो में निकली एक और नई भर्ती, 19 नवंबर तक करे ऑनलाइन आवेदन
- Post Office Result 4th Merit List 2023: पोस्ट ऑफिस 30041 पद भर्ती रिजल्ट घोषित, चौथी मेरिट लिस्ट जारी
MP Anganwadi Bharti 2022 शैक्षणिक योग्यता
आंगनवाड़ी भर्ती 2022 में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए दसवीं या बारहवीं पास होना चाहिए और सहायिका/ मिनी कार्यकर्ता के लिए पांचवी परीक्षा पास होना चाहिए। योग्यता को लेकर अधिक जानकारी पाने के लिए जिला कार्यालय से संपर्क कर सकते है।
MP Anganwadi Vacancy 2022 आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष होना चाहिए। उम्र में छूट को लेकर नोटिफिकेशन में स्पष्ट रूप से नहीं लिखा गया है।
MP Anganwadi Recruitment 2022 आवेदन फीस
आंगनवाड़ी भर्ती फॉर्म निःशुल्क है। सभी वर्ग की महिलायें फ्री में फॉर्म जमा कर सकती है।
MP Anganwadi Bharti 2022 जिलेवार पदों की संख्या
जिला | आंगनबाड़ी कार्यकर्ता | आंगनबाड़ी सहायिका | मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता | कुल पद |
---|---|---|---|---|
हरदा | 06 | 10 | 02 | 18 |
बैतूल | 22 | 40 | 00 | 62 |
होशंगाबाद | 14 | 27 | 00 | 41 |
कुल पद | 42 | 77 | 02 | 121 |
MP Anganwadi Bharti 2022 आंगनबाड़ी केंद्र
जिला | आंगनबाड़ी केंद्र |
---|---|
हरदा | हरदा ग्रामीण-1, हरदा ग्रामीण-2, हरदा शहरी, खिरकिया, और टिमरनी |
बैतूल | मुलताई, शाहपुर, घोड़ाडोंगरी, भीमपुर, आमला, प्रभातपट्टन, सारनी, भैंसदेही, आठनेर, बैतूल ग्रामीण, बैतूल शहरी, और चिचोली |
होशंगाबाद | माखननगर, बनखेड़ी, नर्मदापुरम ग्रामीण, नर्मदापुरम शहरी, इटारसी, केसला, पिपरिया, सिवनी मालवा, और सोहागपुर |
MP Anganwadi Bharti 2022 चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन मेरिट, और दस्तावेज परिक्षण के आधार पर किया जायेगा। आवेदन फॉर्म के साथ सही दस्तावेज जमा करे ताकि भविष्य में आपको कोई समस्या नियुक्ति को लेकर ना हो।
एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करे?
- सबसे पहले हम आपको ये बता दे की जिस ग्राम या वार्ड में वकेंसी है, आवेदिका ग्रामीण क्षेत्र में उसी राजस्व ग्राम, शहरी क्षेत्र में उसी वार्ड का निवासी होना चाहिए |
- ऊपर दी गई जानकारी अनुसार आंगनवाडी केन्द्रों की सूची, आवेदन पत्र का प्रारूप और अन्य योग्यताएं संबंधित कार्यालय एवं सम्बंधित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है |
- संबंधित संभाग की महिला आवेदक अपने पूर्णत भरे आवेदन – पत्र मय आवश्यक सहपत्रों ( जैसे : – मार्कशीट , जाति , मूल निवासी , विधवा परित्यता आदि ) सहित जिले के सम्बंधित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय में अंतिम दिनांक तक कार्यालयीन समय में निर्धारित प्रारूप में जमा कर प्राप्ति अभि – स्वीकृति प्राप्त कर सकते है ।
- अधिक जानकारी के लिए विभाग को कॉल या मेल भी कर सकते है.
Intermediate pass
Mp board
Kya muje jop ki bahut jarurt hai please
I am sangeeta
Chhindwara district wale bhar sakte h ya nhi
I need this jib
Medical releted
I need this job