मध्य प्रदेश बिजली विभाग भर्ती 2023; मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड में निकली 287 पदों पर भर्ती

मध्य प्रदेश बिजली विभाग भर्ती 2023: मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर द्वारा स्नातक एवं तकनीकी (डिप्लोमा) अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह अपरेंटिसशिप 1 साल के लिए होगी। इस भर्ती के लिए सिर्फ मध्य प्रदेश के मूल निवासी ही आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भेजने की अंतिम तिथि 12 जून 2023 शाम 05:30 बजे तक है।

मध्य प्रदेश बिजली विभाग भर्ती 2023 के लिए आवेदक BE/ B.Tech/ B.Com/ BBA/ BSW और Diploma उत्तीर्ण होना चाहिए। बिजली विभाग अपरेंटिस शिक्षुता प्रशिक्षण के कुल 287 पदों पर भर्ती होनी है, जिसकी जानकारी इसी पोस्ट में निचे दी गई है।

मध्य प्रदेश बिजली विभाग भर्ती 2023 एक नजर में

विभाग का नाममध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर
पद का नामस्नातक एवं तकनीकी (डिप्लोमा) अपरेंटिस
कुल पद287 पद
सैलरी8000-9000/-
आवेदन का प्रकारऑफलाइन फॉर्म
अंतिम तिथि12 जून 2023
अप्रेंटिस का स्थानमध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में
ऑफिसियल वेबसाइटhttps://www.mpez.co.in/

एमपी बिजली विभाग भर्ती 2023 जानकारी

ट्रेड नामसामान्यएससीएसटीओबीसीकुल पद
ग्रेजुएट इलेक्ट्रिकल3013162281
ग्रेजुएट सिविल0904050725
ग्रेजुएट वाणिज्य एवं लेखा संकाय1306070935
ग्रेजुएट मानव संसाधन शाखा1506081140
तकनीकी (डिप्लोमा) इलेक्ट्रिकल3013162281
तकनीकी (डिप्लोमा) सिविल0904050725
कुल पद106465778287

शैक्षणिक योग्यता

ट्रेड नामशैक्षणिक योग्यता
ग्रेजुएट इलेक्ट्रिकलB.E/ B.Tech (Electrical)
ग्रेजुएट सिविलB.E/ B.Tech (Civil)
ग्रेजुएट वाणिज्य एवं लेखा संकायB.Com
ग्रेजुएट मानव संसाधन शाखा(BBA, Bachelor of Social Work)
तकनीकी (डिप्लोमा) इलेक्ट्रिकलDiploma (Electrical)
तकनीकी (डिप्लोमा) सिविलDiploma (Civil)

आयु सीमा

सभी वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना चाहिए और जनरल केटेगरी के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाती, अनुसूचित जनजाति, सामान्य पिछड़ा वर्ग को दिव्यांग को आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट रहेगी। आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2023 से की जाएगी।

सैलरी

एमपी बिजली विभाग अपरेंटिस भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवार को 8000 से 9000 रूपये के मध्य सैलरी मिलेगी।

आवेदन फीस

यह फॉर्म निशुल्क है।

ये पोस्ट भी पढ़ें
NTPC Bharti 2023
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना 2023 लिस्ट डाउनलोड करे
SSC CHSL Recruitment 2023
MP RIE Recruitment 2023

महत्वपूर्ण दिनांक

मध्य प्रदेश बिजली विभाग भर्ती 2023 के लिए आवेदन फॉर्म 10 मई 2023 से स्वीकार किये जा रहे है। आवेदन फॉर्म भेजने की अंतिम तिथि 12 जून 2023 शाम 05:30 बजे तक है।

Selection Process

उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा।

एमपी बिजली विभाग भर्ती 2023 के लिए आवेदन कैसे करे?

  1. आवेदक का NATS अपरेंटिस पोर्टल http://portal.mhrdnats.gov.in/ पर रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। आवेदक के पास अपरेंटिस रजिस्ट्रेशन नंबर होना चाहिए।
  2. इसके बाद निचे दिए गए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना है।
  3. फॉर्म को अंतिम तिथि 12 जून 2023 से पहले कार्यालय SPB-2, केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान नयागांव जबलपुर (मध्य प्रदेश)-482008 के पते पर भेजना है।
  4. फॉर्म के साथ आवेदक को अपने स्वप्रमाणित दस्तावेज भी विभाग को भेजना है। अधिक जानकारी के लिए निचे नोटिफिकेशन की लिंक दी गई है, चेक करे।

MP Bijli Vibhag Bharti 2023 Important Links

NATS Apprentice RegistrationClick Here
Download Application Form & NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment