मध्य प्रदेश बिजली विभाग भर्ती 2022: मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी लिमिटेड भोपाल द्वारा ट्रेड अपरेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यह अपरेंटिसशिप 1 साल के लिए होगी। इस भर्ती के लिए सिर्फ मध्य प्रदेश के मूल निवासी ही आवेदन कर सकते है। मध्य प्रदेश बिजली विभाग भर्ती 2022 के लिए आवेदक दसवीं कक्षा के साथ-साथ आईटीआई (NCVT/SCVT) पास किया होना चाहिए। बिजली विभाग ट्रेड अपरेंटिस शिक्षुता प्रशिक्षण के लिए आवेदक को इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, स्टेनो हिंदी और स्टेनो इंग्लिश से आईटीआई कोर्स पास होना चाहिए। ट्रेड अपरेंटिस के कुल 180 पदों पर भर्ती होनी है, जिसकी जानकारी इसी पोस्ट में निचे दी गई है।
आप हमारे टैलीग्राम चैनल से जुड़कर सरकारी नौकरी, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, स्कालरशिप फॉर्म, एडमिशन फॉर्म, आंसर की, और सिलेबस के साथ-साथ अन्य कई छोटी-छोटी जानकारी प्राप्त कर सकते है।

मध्य प्रदेश बिजली विभाग भर्ती 2022 एक नजर में
विभाग का नाम | मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत् वितरण कंपनी लिमिटेड भोपाल |
पद का नाम | अपरेंटिस |
कुल पद | 180 पद |
सैलरी | 7700-8050/- |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन फॉर्म |
अप्रेंटिस का स्थान | मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में |
मध्य प्रदेश बिजली विभाग भर्ती 2022 जानकारी

शैक्षणिक योग्यता
मध्य प्रदेश के मूल निवासी आवेदक ने दसवीं के साथ साथ ऊपर दिए गए ट्रेड से आईटीआई की परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
आयु सीमा
सभी वर्ग के उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना चाहिए और जनरल केटेगरी के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। अनुसूचित जाती, अनुसूचित जनजाति, सामान्य पिछड़ा वर्ग को दिव्यांग को आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट रहेगी। आयु सीमा की गणना 01 जनवरी 2022 से की जाएगी।
सैलरी
जिन आवेदकों ने आईटीआई कोर्स 1 वर्ष वाला किया है उन्हें 7700 रूपये और 2 वर्ष वालो को 8050 रूपये महीना मिलेगा। इसके अलावा कोई भी भत्ता या लाभ नहीं मिलेगा।
आवेदन फीस
यह फॉर्म निशुल्क है।
ये पोस्ट भी पढ़ें |
---|
MP Cantonment Board Vacancy 2022 |
एमपी अतिथि शिक्षक भर्ती 2022 |
इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट 2022 |
RRB NTPC CBT 2 Answer Key 2022 |
महत्वपूर्ण दिनांक
मध्य प्रदेश बिजली विभाग भर्ती 2022 का फॉर्म 31 मई 2022 से भरा रहे है। ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 30 जून 2022 है। आवेदक अंतिम तिथि को रात 12 बजे तक फॉर्म भर सकते है।
MPCZ Vacancy 2022 Selection Process
उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जायेगा। आवेदन करते समय अपने सही दस्तावेज लेकर जाएँ ताकि भविष्य में आपको कोई समस्या नियुक्ति को लेकर ना हो।
मध्य प्रदेश बिजली विभाग भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करे?
- आवेदक का अपरेंटिस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होना चाहिए। आवेदक के पास अपरेंटिस रजिस्ट्रेशन नंबर होना चाहिए।
- अप्रेंटिस रजिस्ट्रेशन के साथ निचे दिए गए विकल्प “Apply Online” पर क्लिक करे।
- दिखाई दे रहे फॉर्म में अपनी जानकारी भरे।
- फॉर्म को सफलता पूर्वक जमा करके एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखे।
Mera iti ka second year abhi complete nhi hua hai . Kya me form dal skta hu kya..?
nhi
I need mostly job
H
I NEED MOSTLY JOB