एमपी सरकार का तोहफा, इन जिलों की महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किये 24 करोड़ रूपये

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान द्वारा आहार अनुदान योजना के तहत बैगा, भारिया और सहरिया जनजाति की महिलाओं के खाते में राशि वितरित की गई। इस योजना द्वारा 2 लाख से अधिक महिलाओ के खाते में लगभग 24 करोड़ 11 लाख 20 हजार रूपये ट्रांसफर किये गए है।

क्या है आहार अनुदान योजना

आहार अनुदान योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 2017 में शुरू की गई थी। इस योजना का उद्देश्य विशेष पिछडी जनजाति परिवार को कुपोषण से मुक्ति दिलवाना है। यह योजना मध्य प्रदेश के 15 जिलों में संचालित है। इस योजना का लाभ बैगा, भारिया एवं सहरिया जनजाति का सदस्या होकर म.प्र. का मूल निवासी (शासकीय सेवा में न हो एवं आयकरदाता न हो) को मिलता है। इस योजना का पैसा महिलाओं के खाते में डाला जाता है।

अब शिवराज सिंह जी ने 10 फरवरी को वीडियो जारी करके बताया कि जो बैगा, भारिया एवं सहरिया जनजाति की महिला अब तक इस योजना से वंचित थी, उन्हें इस योजना से जोड़ा जायेगा। इसके अलावा सरकार बैगा, भारिया एवं सहरिया जनजाति परिवारों को दो पशु, भैंस या गाय उपलब्ध कराई जाएगी, जिसकी 90 प्रतिशत राशि राज्य सरकार वहन करेगी।

लेटेस्ट गवर्नमेंट जॉब्स
मध्य प्रदेश जिला सोसाइटी में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती
PM Kisan 13th Installment; पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त पर अपडेट
MP KVS Bharti 2023
MPPSC Forest Service Bharti 2023
लाड़ली बहना योजना के लिए आवेदन कैसे करे?

इस मौके पर मुख्यमंत्री द्वारा बैगा, भारिया एवं सहरिया जनजाति परिवार के लिए विभिन्न योजनाओ को शुरू करने की योजना बताई।

Leave a Comment