नमस्कार दोस्तों इस पोस्ट में हम बताने वाले है कि किन महिलाओ के खाते में मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना की पहली क़िस्त आएगी। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना के करीब करीब सभी महिलाओ के ऑनलाइन फॉर्म भरे जा चुके है, इस योजना में अब तक 12533145 महिलाओ के फॉर्म भरा चुके है और 203042 आपत्तियां प्राप्त हुई है। जल्द ही इस योजना की पहली क़िस्त महिलाओ को मिलने वाली है। इस योजना के तहत पहली क़िस्त 1000 रुपये 10 जून 2023 को पंजीकृत महिलाओ के खाते में जमा की जायगी।
चुनावी साल को देखते हुए यह योजना मध्य प्रदेश सरकार के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री स्वयं योजना से सबंधित जानकारी पर अपडेट ले रहे। खबरों के अनुसार महिलाओं के खातों में पहले एक रुपया भेजा जायेगा इसके बाद सब कुछ ओके हों पर 1000 रूपये सेंड किये जायेंगे।
लाडली बहना योजना की अनंतिम सूची कैसे देखे?
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पात्र महिलाओ कि लिस्ट जारी कर दी गई है। महिलाये लाड़ली बहना की ऑफीशियल वेबसाइट पर जाकर लिस्ट चेक कर सकती है। ऑफीशियल वेबसाइट पर जाकर अनंतिम सूची डाउनलोड कर सकते है और अपना नाम चेक कर सकते है। लिस्ट को डाउनलोड करने के लिए मोबाइल नंबर एंटर करे और OTP दर्ज करे। लिस्ट डाउनलोड हो जाएगी।
केवल इन महिलाओं के खाते में आएंगे 1000 रूपये
इस योजना के तहत सिर्फ उन महिलाओ के खाते में पैसा आएगा जिनके बैंक खाते में आधार कार्ड लिंक हैऔर डीबीटी सक्रिय है। मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना के तहत जिन महिलाओं ने फॉर्म भरे है, वे आधार/डी.बी.टी. स्थिति चेक कर सकती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला के स्वयं के बैंक खाते मे आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय होना चाहिए | यदि ऐसा नहीं होता है तो योजना की पहली किश्त नहीं आएगी।
आधार/डी.बी.टी. स्थिति कैसे देखें
स्टेप 1: सर्वप्रथम लाडली बहन योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाये।
स्टेप 2: लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको आधार/डी.बी.टी. स्थिति का विकल्प दिखाई देगा। यहां परआधार/डी.बी.टी. स्थिति पर क्लिक करे
स्टेप 3: यहां आपको रजिस्ट्रेशन नंबर या सदस्य समग्र आई डी एंटर करना है। इसके बाद रजिस्ट्रड मोबाइल पर ओटीपी आएगा।
स्टेप 4: इस तरह आपआधार/डी.बी.टी. स्थिति को आसानी से देख सकते। यही प्रक्रिया आधार एवं डीबीटी की स्थिति जानने के लिए अपनाएं।