Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना अंतर्गत स्वीकृति पत्रों का वितरण 7 जून 2023 तक किया जायेगा। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश की 30% महिलाओं को स्वीकृति पत्र प्रदान किये जा चुके है। अभी तक जिन महिलाओं को पत्र प्राप्त नहीं हुए है उन्ह घबराने की आवश्यकता नहीं है। सभी पात्र महिलाओं को 7 जून 2023 तक पत्र प्रदान किये जायेंगे। Ladli Behna Yojana swikriti Patra कैसे प्राप्त होंगें, इस बारे में इस पोस्ट में निचे बताया गया है।
Ladli Behna Yojana swikriti Patra सिर्फ उन्ही महिलाओं को मिलेगा जिनका नाम लाड़ली बहना योजना अंतिम लिस्ट में है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा घर घर जाकर स्वीकृति पत्र प्रदान किये जा रहे है। इसके लिए प्रदेश की बहनो को किसी भी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान द्वारा 10 जून 2023 को स्वीकृति पत्र प्राप्त महिलाओं के खाते में 1000 रूपये ट्रांसफर किये जायेंगे।
Ladli Behna Yojana swikriti Patra ऐसे प्राप्त होंगें–
आइये अब जानते है कि महिला आवेदकों को लाड़ली बहना योजना स्वीकृति पत्र कैसे प्राप्त होंगे तो इसके लिए मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रतिनिधि घर घर जाकर प्रदेश की महिलाओं को स्वीकृति पत्र प्रदान करेंगे। महिलाओं को किसी भी सरकारी दफ्तर में जाकर स्वीकृति पत्र लेने के लिये परेशान नहीं होना है।
मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज जी चौहान के अनुसार 10 जून 2023 तक सभी पात्र महिलाओं को स्वीकृति पत्र देने की व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री चौहान के लिए लाड़ली बहना योजना अब तक की चलाई गई सभी योजनाओं में बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है क्योकि इससे प्रदेश की सवा करोड़ से भी ज्यादा महिलायें प्रभावित होगी।
Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार ने जारी की अंतिम सूची, बिना देरी किये अभी चेक करे अपना नाम