Ladli Behna Yojana: 10 जुलाई को डाली जाएगी दूसरी किस्त, शेष बची बहनो के लिए बड़ी खबर

Ladli Behna Yojana Second Installment: लाड़ली बहना योजना को प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए शुरू किया गया है। इस योजना के अंतगर्त हर महीने किस्त की राशि को बढाकर 3000 रूपये प्रतिमाह तक किया जायेगा। Ladli Behna Yojana के तहत मध्य प्रदेश सरकार 10 जुलाई 2023 को दूसरी किस्त जारी करने जा रही है। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री श्री शिवराज जी चौहान 10 जुलाई 2023 को सिंगल क्लिक के माध्यम से सवा करोड़ से भी अधिक महिलाओं के बैंक अकाउंट में रूपये ट्रांसफर करेंगे।10 जुलाई को जारी होने वाली Ladli Behna Yojana Second Installment के द्वारा बहनो के बैंक अकाउंट में 1250 रूपये की राशि भेजी जाएगी।

मुख्यमंत्री इंदौर जिले से प्रदेश की सभी लाड़ली बहनो को सम्बोधित भी करेंगे उनसे वर्चुअली संवाद करेंगे। अभी भी लाड़ली बहना योजना से प्रदेश की कई योग्य बहने वंचित है, जो किसी कारणवश फॉर्म नहीं भर पाई है। इनके फॉर्म की तिथि के बारे में अभी तक सरकार के तरफ से कोई दिशा निर्देश नहीं जारी किये गए है। मुख्यमंत्री द्वारा 10 जुलाई 2023 को शेष बची हुई बहनो को लेकर बड़ी घोषणा की जा सकती है।

शेष बची बहनो के फॉर्म कब से भरे जायेंगे

मुख्यमंत्री शिवराज जी चौहान द्वारा कई सभाओ में कहा गया है कि मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना के तहत शेष रह गई बहनो के लिए भी पोर्टल ओपन किया जायेगा। मुख्यमंत्री 10 जुलाई को दूसरी किस्त जारी करते हुए , प्रदेश की बहनो से संवाद करेंगे। पोर्टल कब आपने होगा इसकी जानकारी मुख्यम्नत्री 10 जुलाई को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में दे सकते है।

Ladli Behna Yojana दूसरे चरण के फॉर्म के लिए योग्यता

  • ऐसी महिलाएं जो पहले फॉर्म नहीं भर पाई और उनकी उम्र 21 से 60 वर्ष के मध्य है। कई महिलाएं ऐसी थी जिनके दस्तावेज कम्पलीट ना होने के कारण फॉर्म भरने से वंचित रहना पड़ा। वे अब फॉर्म भर पाएंगी।
  • ऐसी महिलाएं जिनके घर ट्रेक्टर है और वे अन्य पात्रता रखती है, वे भी इस योजना का लाभ ले सकती है। मुख्यमंत्री द्वारा किसानो को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि जिन बहनो के घर ट्रेक्टर है वे भी इस योजना का फॉर्म भर सकती है।

Ladli Behna Yojana Documents

  • आधार कार्ड
  • बैंक अकॉउंट
  • बैंक अकाउंट DBT सक्रीय होना चाहिए।
  • सभी दस्तावेजों में महिला आवेदक का नाम सही और एक समान होना चाहिए।

Leave a Comment