Ladli Behna Yojana Rakhi Gifts: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान द्वारा लाड़ली बहना सम्मलेन में 27 अगस्त को कई बड़ी बड़ी घोषणाएं की गई। इन योजनाओ का लाभ प्रदेश की योग्य लाड़ली बहनो को होगा। इस आर्टिकल में 27 अगस्त को की गई सभी महत्वपूर्ण घोषणाओं की जानकारी दी गई है। मुख्यमंत्री ने 27 तारीख को ही सवा करोड़ लाड़ली बहनो को 250 रूपये ट्रांसफर किये।
मुख्यमंत्री द्वारा लाड़ली बहना सम्मलेन के मंच से बहनो को कहा कि अक्टूबर माह से सभी बहनो को 1000 रूपये की बजाय 1250 रूपये प्रतिमाह दिए जायेंगे। अक्टूबर माह से 1 करोड़ 30 लाख लाड़ली बहनो को बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किये जायेंगे। आइये अब बात करते है कि और कौन कौन सी घोषणाएं मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई है।
यह भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: CM का राखी पर तोहफा, लाड़ली बहनो को मिलेंगे फ्री प्लॉट, मकान
मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहनो से किये कई वादे, दिए रक्षाबंधन के अनमोल तोहफे
पहला तोहफा: जिन लाड़ली बहनो के पास रहने के लिए खुद की जमीन नहीं है उन्हें गॉंव में फ्री प्लाट दिए जायेंगे।
दूसरे तोहफा: शहर में माफियाओं से छुड़ाई गई जमीन पर गरीबो के लिए घर बनाकर बहनो के नाम किये जायेंगे।
तीसरा तोहफा: बहनो के बढे हुए बिजली बिलो की वसूली पर रोक लगेगी।
चौथा तोहफा: सावन के महीने में रसोई गैस का सिलेंडर 450 रूपये में दिया जायेगा।
पांचवा तोहफा: बहनो के सितम्बर में बढे हुए बिल 0 हो जायेंगे, और उसके बाद गरीब बहनो का बिजली बिल मात्र 100 रूपये आएगा।
छटवा तोहफा: सभी लाड़ली बहने आजीविका मिशन के अंतर्गत आएगी, सरकार का लक्ष्य है 5 साल में लाड़ली बहनो को लखपति बनाया जायेगा।
सातवां तोहफा: जिस भी क्षेत्र की आधी से ज्यादा बहने चाहेंगी कि उनके क्षेत्र में शराब दुकान ना हो, वहां अगले साल से शराब की दुकान बंद होगी।
आठवां तोहफा: पुलिस भर्ती में महिला आरक्षण को 30% से बढाकर 35% कर दिया जायेगा।
नौवा तोहफा: सरकार द्वारा की जाने वाली नियुक्तियों में 35% नियुक्तियां बहनो की होगी।
दसवा तोहफा: शिक्षक भर्ती के तहत 50% महिलाओं को आरक्षण मिलेगा वही अन्य शासकीय पदों पर भर्ती में महिलाओं को 35% आरक्षण दिया जायेगा।