Ladli Behna Yojana Free Plot Makan: मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान ने 27 अगस्त 2023 को आयोजित लाड़ली बहना सम्मलेन में कई बड़ी-बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने सभी लाड़ली बहनो के बैंक अकाउंट में 27 अगस्त को 250 रूपये भी ट्रांसफर किये। यदि अभी तक आपके बैंक अकाउंट में पैसे नहीं आये है तो बैंक में 250 रूपये आये है या नहीं आये, इन आसान तरीके से चेक करे. मुख्यमंत्री जी ने शहर और गांव में रहने वाली गरीब बहनो को प्लाट और मकान देने की घोषणा की है, निचे वीडियो की लिंक भी दी गई है।
लाड़ली बहना सम्मलेन में मुख्यमंत्री जी ने घोषणा करते हुए कहाँ कि जिन बहनो के पास रहने के लिए घर नहीं है ऐसी गरीब बहनो को शहर में छोटे छोटे मकान बना कर दिए जायेंगे और गांव में रहने वाली गरीब बहनो को प्लॉट दिए जायेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू की जाएगी जिसमे में ऐसी बहने जिनके पास रहने के लिए खुद का मकान नहीं है उन्हें मकान या प्लॉट दिए जायेंगे, निचे दिया गया वीडियो देखे।
CM का राखी पर तोहफा, लाड़ली बहनो को मिलेंगे फ्री प्लॉट
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान ने प्रदेश की सभी लाड़ली बहनो को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोई भी बहन बिना घर की नहीं रहेगी। सभी योग्य बहनो को जिनके पास रहने को मकान नहीं है उन्हें प्लॉट या छोटे छोटे मकान उपलबध करवाए जायेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा हमने शहरों में कई भूमाफियाओ से जमीन छीनी है, उन जमीनों पर मध्य प्रदेश सरकार मकान बनाएगी। इन मकानो को जरूरतमंद बहनो को सौंप दिया जायेगा। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्लॉट या मकान फ्री में वितरित किये जायेंगे। यह प्रक्रिया कब से प्रारम्भ होगी इस बारे में अभी कोई जानकारी सरकार के तरफ से नहीं दी गई है।
यह भी पढ़ें : MP Panchayat Sachiv Bharti 2023: मध्य प्रदेश पंचायत सचिव भर्ती नियम में बदलाव, ये होगी आवेदन प्रक्रिया
फ्री प्लॉट पाने के लिए कैसे होंगे आवेदन
27 अगस्त 2023 को मुख्यमंत्री द्वारा अभी सिर्फ फ्री प्लॉट और मकान की घोषणा की गई है। आगे की रुपरेखा के बारे में सरकार की ओर से अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसके लिए योग्य बहनो का चयन कैसे किया जायेगा साथ ही योग्य बहने इस फ्री प्लॉट या मकान के लिए कैसे आवेदन करेंगी। इस बारे में भी अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
जैसे ही सरकार द्वारा इसको लेकर कोई अपडेट दी जाएगी, सबसे पहले हमारी वेबसाइट पर शेयर किया जायेगा। इसलिए आप हमारे टेलीग्राम ग्रुप से या व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ सकते है।