Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना के तहत अंतिम सूची जारी कर दी गई है। जिन महिला आवदेक का नाम इस सूची में है, उनके खाते में सरकार द्वारा 1000 रूपये ट्रांसफर किये जायेंगे। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा 10 जून 2023 को महिलाओं के बैंक अकाउंट में 1000 रूपये ट्रांसफर किये जायेंगे। इस योजना के तहत प्रदेश की सवा करोड़ से भी ज्यादा महिलाओं को फायदा मिलेगा। Ladli Behna Yojana के तहत अब तक 12533145 फॉर्म भरे गए है।
विभाग द्वारा Ladli Behna Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट पर पात्र महिलाओं की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। महिलाएं घर बैठे मोबाइल से अंतिम लिस्ट चेक कर सकती है। इसके लिए आपको निचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करना है।
मध्य प्रदेश सरकार ने जारी की Ladli Behna Yojana अंतिम सूची
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही बड़ी योजना Ladli Behna Yojana पर मुख्यमंत्री की पल पल नजर है। चुनावी साल होने के कारण मुख्यमंत्री के लिए यह योजना बड़ी महत्वपूर्ण है। 10 जून को महिलाओं के खाते में पैसे ट्रांसफर होने है, जिसे लेकर विभाग सभी तरह से तैयारियों को पूरा कर रहा है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 01 जून 2023 को लाड़ली बहना योजना की अंतिम लिस्ट ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी कर दी है। निचे बताया गया है कि किस तरह से Ladli Behna Yojana Antim List Download करना है।
लाड़ली बहना योजना अंतिम लिस्ट ऐसे डाउनलोड करे-
- सबसे पहले आपको Ladli Behna Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाना है।
- यहाँ आपको वेबसाइट के होम पेज पर अंतिम लिस्ट का विकल्प दिखाई देगा।
- जैसे की आप अंतिम लिस्ट पर क्लिक करेंगे, आपको मोबाइल नंबर डालने का विकल्प दिखाई देगा।
- जो भी मोबाइल नंबर आपके पास उपलब्ध हो उसे एंटर करे, एंटर करके सबमिट करते ही आपके मोबाइल पर OTP आएगा, उसे एंटर करे।
- अब आपके सामने अपना जिला चुनने का विकल्प आएगा, जिला चुनकर अपने क्षेत्र को चुने और सबमिट बटन पर क्लिक करे।
- अब आपके सामने आपके एरिया की लिस्ट खुल जाएगी, इसमें अपना नाम चेक करे या फिर अपना समग्र आईडी नंबर डालकर अपना और अपने परिवार की महिलाओं का नाम चेक करे।
- अंतिम सूची की डायरेक्ट लिंक निचे दी गई है।