Ladli Behna Yojana: लाडली बहनें 5 जुलाई से पहले कर लें ये जरूरी काम, मिलेंगे 5000 रुपए

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना की लाभार्थी महिलाओं के लिए प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है। इस योजना में भाग लेने वाली महिलाओं के बैंक अकाउंट में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 5000 रूपये ट्रांसफर किये जायेंगे। इस प्रतियोगिता के लिए लाभार्थी बहने 22 जून 2023 से 05 जुलाई 2023 तक भाग ले सकती है। इस पोस्ट में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई इस लाड़ली बहना योजना प्रतियोगिता की सम्पूर्ण जानकारी शेयर की गई है।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना

मध्यप्रदेश में नारी सशक्तिकरण के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना 2023 के लिए सवा करोड़ से अधिक महिलाओं के बैंक अकाउंट में 1000 रूपये ट्रांसफर किये गए है। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की बहनो को इस राशि को समय के साथ साथ 3000 रूपये तक करने का वादा किया गया है। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना, महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन, उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार एवं परिवार के निर्णयों में उनकी भूमिका सुदृढ़ करने हेतु मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रारंभ की गयी है।

प्रत्येक पात्र महिला को उसकी पात्रता अवधि में 1000/- रूपये प्रतिमाह के मान से राशि का भुगतान किया जा रहा है। हर महीने इस राशि को धीरे धीरे बढाकर अंत में प्रतिमाह 3 हजार रूपये बैंक अकाउंट में ट्रांसफर किये जायेंगे। 10 जून, 2023 को प्रदेश की 1.25 करोड़ लाडली बहनों के खाते में पहली किस्त ट्रांसफर की गई है।

यह भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: जल्द शुरू होंगे दूसरे चरण के रजिस्ट्रेशन, ये दस्तावेज रखे तैयार ताकि अबकी ना हो चूक

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना उद्देश्य

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना प्रारम्भ करने का उद्देश्य बहनों को स्वावलम्बी बनाना एवं आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना है। इस योजना के द्वारा बहनों के आश्रित बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत सुधार के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिमाह 1000 रूपये ट्रांसफर किये जा रहे है।

लाड़ली बहना योजना प्रतियोगिता क्या है?

लाड़ली बहना योजना के तहत बहनो के बैंक अकाउंट में 1000 रूपये ट्रांसफर किये गए है। कोई इन पैसों को जमा कर रहा होगा, कोई इन से खाने-पीने का समान ले रहा होगा। तो कोई कुछ सीख रहा होगा। यदि आपको भी इस योजना के तहत पैसे आये है तो निचे दिए गए बिंदुओं पर आप अपने मन की बात मध्य प्रदेश सरकार की ऑफिसियल वेबसाइट https://mp.mygov.in/ पर लिखे –

  1. अपने खाते में ये पैसा पाकर आपको कैसा लगा?
  2. आप इन पैसों का क्या कर रही हैं?
  3. यह योजना महिलाओं के सशक्तिकरण में कैसे उपयोगी रहेगी?

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना पुरस्कार राशि

यदि आप के मन की बात समाज में महिला सशक्तिकरण और पोषण को बेहतर करने की दिशा में प्रेरणादायक होगी और उसका प्रस्तुतीकरण भी प्रभावी होगा, तो उसे सम्मानित किया जायेगा। प्रदेश की सर्वश्रेष्ठ 10 प्रविष्टियों को रूपये 5000-5000 से पुरस्कृत किया जायेगा। यह पुरस्कार राशि विजेता लाड़ली बहनों के DBT सक्रिय खाते में ही भेजी जाएगी।

Ladli-Behna-Yojana-0001

यह भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: 1000 रुपये नहीं आए हो तो ना हो परेशान, विभाग ने जारी किया भुगतान प्रक्रिया का शेड्यूल, तिथि चेक करे

लाड़ली बहना योजना प्रतियोगिता महत्वपूर्ण तिथि

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहने इस प्रतियोगिता में 22 जून 2023 से 05 जुलाई 2023 तक भाग ले सकती है।

प्रतियोगिता के नियम एवं शर्तें:

  1. यह प्रतियोगिता केवल मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनों के लिए है।
  2. इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए प्रतिभागी बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का पंजीयन क्रमांक लिखना अनिवार्य होगा। लाड़ली बहना पंजीयन क्रमांक के बिना प्रविष्टि को रद्द माना जाएगा।
  3. प्रतिभागी बहनों को सभी 3 बिन्दुओं पर अपने मन की बात लिखना अनिवार्य होगा।।
  4. प्रतिभागी बहनों को प्रविष्टि के साथ अपना पूरा नाम, गाँव/शहर का पिन कोड, लाड़ली बहना योजना पंजीयन क्रमांक और अपना मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से लिखना होगा।।
  5. एक प्रतिभागी द्वारा केवल एक प्रविष्टि ही स्वीकार की जाएँगी।
  6. प्रविष्टियों का चयन विशेषज्ञ पैनल द्वारा किया जायेगा एवं अंतिम निर्णय पैनल का ही मान्य होगा। इस सम्बन्ध में कोई भी पत्राचार नहीं किया जाएगा।
  7. प्रविष्टियां विषय से संबंधित होना चाहिए, अपनी प्रविष्टि में किसी भी तरह की अनुचित एवं आपत्तिजनक शब्दावली प्रयोग करने की स्थिति में भी प्रविष्टि रद्द कर दी जावेगी।
  8. पुरस्कृत एवं प्राप्त प्रविष्टियों को संचालनालय,महिला एवं बाल विकास,मध्यप्रदेश शासन किसी भी रूप में उपयोग करने हेतु स्वतंत्र होगा।

अंतिम तिथि- 05 जुलाई 2023

ऑफिसियल वेबसाइट

6 thoughts on “Ladli Behna Yojana: लाडली बहनें 5 जुलाई से पहले कर लें ये जरूरी काम, मिलेंगे 5000 रुपए”

  1. Ye paise paker acha lga thodi si help ho gyi Mujhe Jo paise mile usse mene ghr ka kirana kharidi or bhi kuch ladli bahno ki ko madat milii pese ko pakr

    Reply
  2. मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना चला कर बहुत अच्छा किया। में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान भैया को धन्यवाद देना चाहती हुं । में गरीब घर से विलोम करती हूं मेरी जाति भील है मेरा एक ही लक्ष्य था कि मेरे पास पैसे आएंगे और मैं आगे की पढ़ाई चालु कर लूं । धन्यवाद शिवराज भैया धन्यवाद ,,

    Reply
  3. 1. सर्व प्रथम आदरणीय भाई साहब मुख्यमंत्री जी आपको जय आजीविका नमस्कार! अपने खाते में यह पैसा पाकर अपने आपको ऐसा लगा कि एक गरीब बहना को भाई का सहारा मिल गया जिससे मेरा जीवन धन्य और सशक्त लगने लगा ।
    2. आपके द्वारा दिए गए पैसों का उपयोग किचेन में तथा बच्चों के स्वास्थ्य एवम् पोषण में सतत सुधार के लिए कर रही हूं।
    3. लाडली बहना योजना महिलाओं के सशक्तीकरण मे आर्थिक रूप से अधिक स्वावलंबी बनेंगी तथा परिवर स्तर पर निर्णय लिए जाने मे महिलाओं की प्रभावी भूमिका को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे उपयोगी होगी।

    Reply

Leave a Comment