Ladli Behna Yojana 27th Aug 2023 Gift: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की गरीब वर्ग की महिलाओं के लिए लाड़ली बहना योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा प्रतिमाह 10 तारीख को पात्र लाड़ली बहनो के बैंक अकाउंट में 1000 रूपये की राशि ट्रांसफर की जाती है। इस राशि के माध्यम से गरीब परिवार की महिलाएं अपने परिवार की आधारभूत जरूरतों को पूरा करती है।
मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत अब तक दो चरणों में आवेदन फॉर्म भरे जा चुके है। पहले चरण की बहनो को तीन किस्त के रूप में 3000 रूपये दिए जा चुके है और दूसरे चरण की बहनो को अब पहली किस्त मिलने वाली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी का सपना है कि इस 1000 रूपये की राशि को धीरे धीरे बढाकर 3000 रूपये तक किया जायेगा।
27 अगस्त 2023 को मुख्यमंत्री देंगे लाड़ली बहनो को राखी का तोहफा
रक्षाबंधन त्यौहार को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान द्वारा 27 अगस्त 2023 को लाड़ली बहनो को सम्बोधित करने जा रहे है। मुख्यमंत्री द्वारा इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को भाई के रूप में तोहफे भी देंगे। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत यह एक बड़ा कार्यक्रम होगा, जिसमे प्रदेश की सभी योग्य महिलाएं उन्हें सुनेगी।
लाड़ली बहनो मिल सकता है यह राखी का तोहफा
मुख्यमंत्री द्वारा 1 करोड़ 25 लाख महिलाओं को तोहफा दिया जायेगा ताकि वे राखी का त्यौहार हंसी ख़ुशी मना सके। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार इस बार की किस्त में महिलाओं को 1000 रूपये से बढाकर महिलाओं को 1250 रूपये ट्रांसफर किये जा सकते है साथ ही हो सकता है कि 10 सितम्बर से पहले ही ये पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएँ।
यह भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: लाडली बहना योजना के तहत चौथी किस्त में होगी बढ़ोतरी
Jin ke Ghar tector nhi hai un se kya dusmani hai sarkar ko .
A galat kr rahi hai sarkar .
Ha bhai ye to galat hy jinke yaha tractor nahi hy unka pahele hona chahiye kuch bhi niti lati hy govt
21 se 23 vars ki mhilao ko bhi milega kya is bar