Ladli Behna Sena List: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण के लिए संचालित होने वाली योजनाओ को और बेहतर रूप से संचालित करने के लिए लाड़ली बहना सेना का गठन किया जा रहा है। लाड़ली बहना सेना का मुख्य कार्य होगा महिलाओं के लिए संचालित होने वाली योजनाओं का लाभ हर जरुरतमंद महिला तक पहुंचना। इस पोस्ट में बताया गया है कि लाड़ली बहना सेना की लिस्ट में नाम कैसे चेक करे।
Ladli Behna Sena List 2023
मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत अब Ladli Behna Sena List को जारी कर दिया गया है। जिन योग्य बहनो ने लाड़ली बहना सेना के लिए आवेदन किया था वे अब आसानी से अपना नाम चेक कर सकती है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा हर वार्ड और ग्राम में लाड़ली बहना सेना का गठन किया जा रहा है।
लाड़ली बहना सेना गठन प्रक्रिया
लाड़ली बहना सेना में 11 और 21 सदस्यों की टीम बनाई जाएगी। जिन गांव या क्षेत्र की आबादी 1500 से कम होगी, वहां 11 सदस्यों की टीम और 1500 से अधिक आबादी क्षेत्र में 21 सदस्यों की टीम गठित की जाएगी। प्रत्येक गांव में लाड़ली बहना योजना से लाभान्वित कम से कम 50% महिलाएं लाड़ली बहना सेना की सदस्य होंगी। इसके अलावा स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को भी अनिवार्य रूप से इसमें जोड़ा जायेगा।
हर टीम में सभी की सहमति से एक महिला सेना प्रभारी और एक महिला सेना सह प्रभारी मनोनीत की जाएगी। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक द्वारा एक आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता को सेना समन्वयक के रूप में मनोनीत किया जायेगा।
लाड़ली बहना सेना से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु
- इस सेना के सदस्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को लिखित में कारण बताकर अपनी सदस्य समाप्त कर सकते है।
- खाली पद को लाड़ली बहना सेना के सेना प्रभारी और अन्य सदस्यों की सहमति से भरा जायेगा।
- लाड़ली बहना सेना को हर माह के दूसरे सप्ताह में कम से कम एक बार बैठक करनी होगी इसके अलावा आवश्यकता अनुसार भी बैठक की जाएगी।
- लाड़ली बहना सेना बैठक का संचालन सेना प्रभारी द्वारा किया जायेगा।
- बैठक में परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, ANM समय-समय पर मार्गदर्शन देंगे।
लाड़ली बहना सेना लिस्ट में नाम कैसे चेक करे?
लाड़ली बहना सेना लिस्ट के लिए जिन पात्र बहनो ने आवेदन किया है, वे अपने क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर अपना नाम चेक कर सकती है। बहने आंगनवाड़ी केंद्र में Ladli Behna Sena List में अपना नाम देख सकती है। लाड़ली बहना सेना लिस्ट पर्यवेक्षक द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र पर 21 जून 2023 को भेजी जाएगी। इसके अलावा बहने मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करके भी नाम चेक कर सकती है।