Ladli Behna Yojana: 21 जून तक होगा लाड़ली बहना सेना का गठन, सदस्यता लेने के लिए अपनानी होगी यह प्रक्रिया

ladli behna Sena Gathan 2023: मध्य प्रदेश लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत अब लाड़ली बहना सेना का गठन किया जायेगा। लाड़ली बहना सेना के सदस्य अपने क्षेत्र में महिलाओं के कल्याण के लिए संचालित होने वाली योजनाओ का लाभ योग्य महिलाओं को दिलवाएंगी। Ladli Behna Yojana लेटेस्ट जानकारी के अनुसार 21 जून तक सेना का गठन किया जायेगा। प्रत्येक गांव में लाड़ली बहना योजना से लाभान्वित कम से कम 50% महिलाएं लाड़ली बहना सेना की सदस्य होंगी। इसके अलावा स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को भी अनिवार्य रूप से इसमें जोड़ा जायेगा।

लाड़ली बहना सेना में 11 और 21 सदस्यों की टीम बनाई जाएगी। जिन गांव या क्षेत्र की आबादी 1500 से कम होगी, वहां 11 सदस्यों की टीम और 1500 से अधिक आबादी क्षेत्र में 21 सदस्यों की टीम गठित की जाएगी। हर टीम में सभी की सहमति से एक महिला सेना प्रभारी और एक महिला सेना सह प्रभारी मनोनीत की जाएगी। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक द्वारा एक आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता को सेना समन्वयक के रूप में मनोनीत किया जायेगा।

लाड़ली बहना सेना पात्रता

  • इस योजना का सदस्य बनने के लिए आवेदक महिला की आयु 23 से 60 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
  • महिला लाड़ली बहना योजना की हितग्राही होनी चाहिए या स्व-सहायता समूह की सदस्य होनी चाहिये।

सदस्यता लेने के लिए अपनानी होगी यह प्रक्रिया

  • जो भी बहने लाड़ली बहना सेना की सदस्य बनाना चाहती है, उन्हें अपने क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर अपना पंजीयन करवाना होगा।
  • जिन महिलाओं का पंजीयन होगा, उनकी सूची आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिला एवं बाल विकास विभाग की सेक्टर पर्यवेक्षक को उपलब्ध करवाएगी।
  • पर्यवेक्षक, अपने सेक्टर के अंतर्गत आने वाली सभी आंगनवाड़ी केन्द्रो पर गठित लाड़ली बहना सेना की सूची और पर्यवेक्षक द्वारा मनोनीत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता समन्वयक का नाम परियोजना अधिकारी को भेजेंगी।
  • इस तरह लाड़ली बहना सेना का गठन किया जायेगा।

लाड़ली बहना सेना से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु

  • इस सेना के सदस्य आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को लिखित में कारण बताकर अपनी सदस्य समाप्त कर सकते है।
  • खाली पद को लाड़ली बहना सेना के सेना प्रभारी और अन्य सदस्यों की सहमति से भरा जायेगा।
  • लाड़ली बहना सेना को हर माह के दूसरे सप्ताह में कम से कम एक बार बैठक करनी होगी इसके अलावा आवश्यकता अनुसार भी बैठक की जाएगी।
  • लाड़ली बहना सेना बैठक का संचालन सेना प्रभारी द्वारा किया जायेगा।
  • बैठक में परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक, ANM समय-समय पर मार्गदर्शन देंगे।

बची हुई लाड़ली बहनो को पैसे कब तक मिलेंगे

दिनांक 16 जून 2023 तक भी कई बहनो के बैंक अकाउंट में पैसे नहीं आये है। ऐसी सभी पात्र बहनो को 25 जून 2023 तक 1000 रूपये ट्रांसफर किये जायेंगे। सम्बंधित अधिकारी जन-प्रतिनिधियों से संपर्क करके जल्द से जल्द पात्र बहनो के बैंक अकाउंट में 1000 रूपये भेजेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार 178891 बहनो के बैंक अकाउंट में राशि भेजी जाएगी।

लेटेस्ट पॉपुलर पोस्ट
Ladli Behna Yojana: जो बहने फॉर्म नहीं भर पाई, कब भरे जायेंगे उनके फॉर्म, जानकारी चेक करे
Ladli Behna Yojana: लाडली बहनें 20 जून से पहले कर लें ये जरूरी काम, मिलेंगे 3000 रुपए
5th से 12th पास के लिए एमपी विधानसभा में नौकरी का सुनहरा मौका, 5500 से 62000 रूपये मिलेगी सैलरी

1 thought on “Ladli Behna Yojana: 21 जून तक होगा लाड़ली बहना सेना का गठन, सदस्यता लेने के लिए अपनानी होगी यह प्रक्रिया”

Leave a Comment