KVS Admission Online Form 2022: देश भर के सभी केंद्रीय विद्यालय के लिए कक्षा 1 के एडमिशन फॉर्म शुरू हो चुके है। KVS Admission Form 2022 भरने की अंतिम तिथि 21 मार्च 2022 है। एडमिशन फॉर्म भरने के लिए बालक की उम्र कम से कम 6 वर्ष होनी चाहिए। KVS Admission Form 2022 से जुडी सम्पूर्ण जानकारी इस पोस्ट में शेयर की गई है। अभिभावक 1 आवेदन फॉर्म से 3 स्कूल के लिए आवेदन कर सकते है। पोस्ट को अंत तक पढ़े, ताकि कोई भी जरुरी जानकारी ना छूटे।

KVS Admission Form 2022 एक नजर में
स्कूल का नाम | केंद्रीय विद्यालय संगठन |
कक्षा का नाम | कक्षा – 1 |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन फॉर्म |
महत्वपूर्ण तिथि | 28 फरवरी से 21 मार्च 2022 |
ऑफिसियल वेबसाइट | www.kvsangathan.nic.in |
सीटों का विवरण
आर्थिक रूप से सबसे कमजोर वर्ग के लिए | 25% सीटें |
अनुसूचित जाति के उम्मीदवारों के लिए | 15% सीटें |
अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों के लिए | 7.5% सीटें |
दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए | 3% सीटें |
आयु सीमा
कक्षा 1 में प्रवेश लेने के लिए न्यूनतम आयु 6 वर्ष और अधिकतम 8 वर्ष होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 01 अप्रैल 2022 से होगी। दिव्यांग बच्चो को 02 वर्ष की छूट रहेगी।
आवेदन फीस
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन फॉर्म निःशुल्क है। सभी वर्ग के आवेदक फ्री में फॉर्म ऑनलाइन जमा कर सकते है।
KVS Admission Form 2022 महत्वपूर्ण दस्तावेज
- भारतीय सिम कार्ड वाला एक मान्य मोबाइल नंबर, एक वैध ईमेल पता,
- प्रवेश के इच्छुक बच्चे का एक डिजिटल फोटोग्राफ या फोटो का स्कैन ( अधिकतम 256KB साइज का JPG फ़ाइल),
- बच्चे के जन्म प्रमाण पत्र का स्कैन (अधिकतम 256KB का JPEG या PDF फ़ाइल),
- सरकार द्वारा जारी ई डबल्यू एस /बी पी एल प्रमाण पत्र का विवरण यदि आप आर्थिक रूप से कमजोर/ गरीबी रेखा के नीचे ( ई डबल्यू एस /बी पी एल ) वर्ग के अंतर्गत आवेदन कर रहे हैं,
- माता / पिता के स्थानांतरण का विवरण जिनकी सेवा श्रेणी ( यदि लागू है) का आवेदन पत्र में उपयोग किया जाना है।
ये महत्वपूर्ण पोस्ट भी देखें – सरकारी नौकरी
- Sarkari Naukri 2022 Live Updates: स्वास्थ विभाग, डाक विभाग समेत कई विभागों में सरकारी नौकरियां
- NHM MP Bharti 2022 मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग में 1222 पदों पर भर्ती
- Indbank Vacancy 2022; इंडबैंक में विभिन्न पदों पर भर्तियां, जल्द करे आवेदन
- Supreme Court Vacancy 2022 | सर्वोच्च न्यायालय असिस्टेंट भर्ती 2022
- SSC Havaldar Bharti 2022 | हवलदार के 3603 पदों पर बंपर भर्ती योग्यता दसवीं पास
महत्वपूर्ण दिनांक
केंद्रीय विद्यालय एडमिशन फॉर्म 28 फरवरी 2022 से 21 मार्च 2022 तक भरायेंगे। बच्चो की पहली चयन सूची 25 मार्च 2022 को जारी की जाएगी तथा दूसरी सूची 1 अप्रैल को और तीसरी 8 अप्रैल को जारी की जाएगी। कक्षा 2 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 08 अप्रैल से शुरू होंगे।
KVS Admission Form 2022 चयन प्रक्रिया
विद्यार्थियों का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जायेगा। बच्चो की पहली चयन सूची 25 मार्च 2022 को जारी की जाएगी तथा दूसरी सूची 1 अप्रैल को और तीसरी 8 अप्रैल को जारी की जाएगी। कक्षा 2 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 08 अप्रैल से शुरू होंगे।
KVS Admission Form 2022 कैसे भरे?
- केन्द्रीय विद्यालय कक्षा 1 प्रवेश 2022 के लिए अभिभावक को सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन पत्र भरना होगा।
- आवेदन पत्र भरने की लिंक इसी पोस्ट में निचे दी गई है।
- अब आपके सामने एडमिशन फॉर्म पेज ओपन होगा।
- वेबसाइट पर जाने के बाद रजिस्ट्रेशन करे।
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको New Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- दिए गए दिशा निर्देश पढ़े और proceed के लिंक पर क्लिक करे।
- ऑनलाइन फॉर्म में मांगी गई सम्पूर्ण जानकारी भरें और दस्तावेजों को भी स्कैन करके अपलोड करे।
- सफलता पूर्वक रजिस्ट्रेशन कर लें।
- सारी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सबमिट का बटन क्लिक कर दें।
- फॉर्म सफलता पूर्वक जमा होने पर प्रिंट आउट अपने पास सुरक्षित रखें।
Dear sir please increase class and strength in every kvs in tribal area .we are suffering due to lack of education from last 45 year. Please take care for Bastar area .
Class 4 ke admission ki date kya h