KV No 3 Bhopal Bharti 2023; केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3 भोपाल में इंटरव्यू के आधार पर भर्ती

KV No 3 Bhopal Bharti 2023: केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3 भोपाल में संविदा के आधार पर TGT और बालवाटिका शिक्षक के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के तहत प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (सामाजिक विज्ञान) और बालवाटिका शिक्षक के पदों पर भर्ती आमंत्रित की है। KV No 3 Bhopal Recruitment 2023 के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक की उम्र 18 से 65 वर्ष तक होना चाहिए।

भोपाल केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3 भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन करना है।आवेदक को अपने मूल दस्तावेज और फोटोकॉपी और 1 पासपोर्ट साइज फोटो के साथ केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3 भोपाल में इंटरव्यू की तारीख पर सुबह 08 बजे से उपस्थित होना है। उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा।

KV No 3 Bhopal Bharti 2023 से जुडी सम्पूर्ण जानकारी इस पोस्ट में शेयर की गई है। पोस्ट को अंत तक पढ़े, ताकि कोई भी जरुरी जानकारी ना छूटे। अन्य सरकारी फॉर्म की जानकारी भी इसी वेबसाइट पर शेयर की जाती है।

यह भी पढ़ें: Free Mobile Yojana 2023: महिलाओं को 25 जुलाई से मिलेंगे फ्री मोबाइल, ये रही आवेदन की आसान प्रक्रिया

KV No 3 Bhopal Bharti 2023 in Hindi Details

पद नामसाक्षात्कार दिनांकइंटरव्यू का समय
प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (सामाजिक विज्ञान)/ Trained Graduate Teacher (Social Science)09 जुलाई 2023 (रविवार)प्रातः 08 बजे से 10 बजे तक
बालवाटिका शिक्षक/ ECCE प्रशिक्षित शिक्षक09 जुलाई 2023 (रविवार)प्रातः 08 बजे से 10 बजे तक

ऐज लिमिट

उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 65 वर्ष होना चाहिए। उम्र में छूट को लेकर नोटिफिकेशन में स्पष्ट रूप से नहीं लिखा गया है।

एप्लीकेशन फीस

केंद्रीय विद्यालय भोपाल भर्ती फॉर्म निःशुल्क है। सभी वर्ग के आवेदक फ्री में फॉर्म जमा कर सकते है और इंटरव्यू में भाग ले सकते है।

महत्वपूर्ण दिनांक

भोपाल केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3 में इंटरव्यू का आयोजन रविवार दिनांक 09 जुलाई 2023 को किया जायेगा। उस दिन सुबह 08 बजे आवेदकों को उपस्थित होना है। इंटरव्यू वाले दिन ही रजिस्ट्रेशन भी होंगे।

सलेक्शन प्रोसेस

उम्मीदवारों का चयन मेरिट, और दस्तावेज परिक्षण के आधार पर किया जायेगा। आवेदन करते समय अपने सही दस्तावेज लेकर जाएँ ताकि भविष्य में आपको कोई समस्या नियुक्ति को लेकर ना हो। डाक्यूमेंट्स के अलावा अपनी पासपोर्ट साइज फोटो भी लेकर जाएँ।

यह भी पढ़ें: एमपी आंगनवाड़ी भर्ती 2023: आवेदन फॉर्म डाउनलोड करे, 179 पदों पर होगी महिलाओं की भर्ती

KV No 3 Bhopal Bharti 2023 के लिए आवेदन कैसे करे?

  1. आवेदक अपने दस्तावेज और फोटो लेकर इंटरव्यू वाले दिन विद्यालय में उपस्थित रहे।
  2. विद्यालय का पता: केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 3 दानिश नगर, आशिमा मॉल के पास, भोपाल
  3. फ़ोन नंबर: 0755-4297829, ईमेल आईडी- [email protected]
  4. अधिक जानकारी के लिए स्कूल को कॉल या मेल भी कर सकते है.

महत्वपूर्ण लिंक्स

नोटिफिकेशन देखे
ऑफिसियल वेबसाइट

Leave a Comment