JNVST Class 6 Result 2022: जारी हुआ नवोदय विद्यालय कक्षा 6 एंट्रेंस का रिजल्ट, यहां देखें नतीजे

JNVST Class 6 Result 2022 जारी: जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) का परिणाम जारी कर दिया गया है। कक्षा में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा (प्रवेश परीक्षा) का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जारी कर दिया गया है। छात्र इस वेबसाइट पर जाकर आसानी से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। जेएनवी कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल को आयोजित की गई थी। जेएनवीएसटी कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में मेंटल एबिलिटी विषय से 40 प्रश्न, अंकगणित खंड से 20 प्रश्न और भाषा विषय से 20 प्रश्न पूछे गए थे।

जो छात्र अप्रैल 2022 में आयोजित हुए एंट्रेंस एग्जाम में बैठे थे, वे अब एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। एनवीएस, 10 जुलाई को छात्रों की प्रोविजनल सेलेक्शन लिस्ट जारी कर सकता है।

JNVST Class 6 Result 2022 ऐसे चेक करे

स्टेप 1: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए कक्षा 6 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अब मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर, जन्म तिथि सबमिट करें।
स्टेप 4: आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5: अब इसे चेक कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट ले लें।

जवाहर नवोदय विद्यालय जानकारी

जवाहर नवोदय विद्यालय या नवोदय विद्यालय भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली से संबद्ध एक पूर्ण आवासीय, सह-शैक्षिक, शैक्षिक परियोजना है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति – 1986 के अंतर्गत ऐसे आवासीय विद्यालयों की परिकल्पना की गई, जिनका नाम जवाहर नवोदय विद्यालय रखा गया, जिनका कार्य सर्वोत्तम ग्रामीण प्रतिभाओं को सामने लाना है।

JNVST Result 2022 Direct Link

Leave a Comment