Jabalpur Bhopal Vande Bharat Train का टाईम टेबल हुआ जारी, सिर्फ इतने समय में सफर होगा पूरा

मध्य प्रदेश में Jabalpur Bhopal Vande Bharat Train का शेड्यूल जारी कर कर दिया गया है। मध्य प्रदेश में कुल 3 वंदे भारत ट्रेन चलेगी। दूसरी वंदे भारत ट्रेन भोपाल से जबलपुर के बीच चलेगी और तीसरी भोपाल से इंदौर के लिए चलेगी। जिसके लिए दिन और समय घोषित किया जा चूका है। दूसरी वंदे भारत ट्रेन के शेड्यूल की जानकारी निचे दी गई है। 

भोपाल जबलपुर वंदे भारत ट्रेन (Jabalpur Bhopal Vande Bharat Train) का शेड्यूल

भोपाल से जबलपुर तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का शेड्यूल भारतीय रेलवे ने जारी कर दिया है। यह ट्रेन भोपाल से जबलपुर के बीच रविवार छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। शेड्यूल के अनुसार, वंदे भारत ट्रेन भोपाल से सुबह 9:25 बजे जबलपुर के लिए निकलेगी और दोपहर 2 बजे जबलपुर पहुंचेगी। वहीं जबलपुर से दोपहर 2:30 बजे चलकर शाम 7:10 बजे तक भोपाल पहुंचेगी। ट्रेन भोपाल और जबलपुर के बीच 340 किलोमीटर का सफर 4 घंटे 40 मिनट में तय करेगी।

प्रधानमंत्री मोदी 27 जून को दिखाएंगे हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश की राजधानी भोपाल से 27 जून 2023 को भोपाल से जबलपुर तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी दिखाएंगे। अब मध्य प्रदेश की दूसरी वंदे भारत ट्रेन भोपाल से जबलपुर तक चलाई जाएगी। इसी तरह मध्य प्रदेश की तीसरी वंदे भारत ट्रेन इंदौर से भोपाल के लिए चलेगी। जो कि इंदौर से 5 बजकर 50 मिनट में रवाना होगी और भोपाल 9 बजकर 10 मिनट में पहुंचेगी। फिर यही ट्रेन शाम को 7 बजकर 25 मिनट पर भोपाल से रवाना होकर इंदौर 10 बजकर 45 मिनट में पहुंचेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश में तीन वंदे भारत ट्रेन की सौगात देंगे।

भोपाल से जबलपुर के बीच इतने स्टेशन पर रुकेगी ट्रेन

भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्‍सप्रेस (Bhopal Jabalpur Vande Bharat Express) इटारसी से होकर जबलपुर जाएगी। भोपाल से जबलपुर के मध्य ट्रेन का ठहराव बीच में केवल चार स्‍टेशनों पर ही होगा। Bhopal Jabalpur Vande Bharat Express चार स्टेशन नर्मदापुरम, पिपरिया, इटारसी और नरसिंहपुर में रुकेगी। इस तरह कुल 6 स्‍टेशनों (भोपाल और जबलपुर सहित) से यात्री इसमें चढ़-उतर सकेंगे हैं।

यह भी पढ़ें: आधार कार्ड से लोन कैसे लें? अब आधार से मिलेगा 10 से 50 हजार तक का लोन, ये रही आसान प्रक्रिया

Leave a Comment