LADLI BEHNA YOJANA: 1000 रूपये का मैसेज नहीं आया, तो यह सिंपल तरीका अपनाएं

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित Ladli Behna Yojana के अंतर्गत आज शाम यानी 10 जून 2023 को पैसे ट्रांसफर किये गए है। इस पोस्ट में बताया गया है कि जिन महिलाओं को 1000 रूपये का मैसेज नहीं आया है, उन्हें क्या करना है। यदि आपने Ladli Behna Yojana का फॉर्म भरा है और आपका नाम विभाग द्वारा जारी अंतिम लिस्ट है। इसके वावजूद भी आपको 1000 रूपये का मैसेज नहीं आया है तो चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। इस लेख में बताया गया है कि जिन्हे 1000 का मैसेज नहीं आया है उन पात्र लाड़ली बहनो को क्या करना है।

जैसा कि आप जानते है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी चौहान द्वारा हर महीने की 10 तारीख को 1000 रूपये ट्रांसफर किये जायेंगे। सभी पात्र महिलाओ को आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर 1000 रूपये प्राप्त करने का मैसेज भी आएगा। Ladli Behna Yojana के तहत पहली किश्त 10 जून 2023 को सभी महिलाओं के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की गई है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश की सवा करोड़ महिलाएं लाभान्वित होंगी।

यह भी पढ़ें: MP Ladli Behna Yojana: अब महिलाओं को मिलेंगे 3000 रूपये, 21 वर्ष वाली बहनो को भी मिलेंगे रूपये

10 जून को 1000 रूपये का मैसेज नहीं आया, तो यह सिंपल तरीका अपनाएं

यदि 10 जून 2023 को मुख्यमंत्री द्वारा पैसे ट्रांसफर करने के बाद भी किसी पात्र महिला को 1000 रुपये का मैसेज नहीं आये तो चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। ऐसी लाड़ली बहनो को 11 जून 2023 को भी मैसेज प्राप्त हो सकता है क्योकि पैसे आज शाम के बाद ट्रांसफर होंगे तो इस बात की बहुत सम्भावना है कि बहनो के खाते में अगले दिन पैसे आये।

एक कारण मैसेज ना आने का यह भी हो सकता है कि कई बार आधार से लिंक मोबाइल में तकनीकी कारण से भी मैसेज नहीं प्राप्त हो पाते है इसलिए पात्र महिलाएं 11 जून 2023 को या 12 जून 2023 को अपने बैंक में जाकर बैंक खाते में 1000 रूपये की राशि चेक करवा सकती है। यदि पैसे नहीं आये हो तो ग्रामीण महिलाएं अपने ग्राम सचिव को और शहरी महिलाएं अपने वार्ड मेंबर को या अपने जनप्रतिनिधि को इस बारे में सूचित करे।

जिन महिलाओं को 11 जून को भी 1000 रूपये का मैसेज प्राप्त नहीं हो उनके लिए भी शिवराज सिंह जी चौहान द्वारा वीडियो जारी करके बताया गया है कि – 11 तारीख को भी बैंक में पैसे ना आये तो चिंता मत करना, अपने भैया को बता देना। जो भी औपचारिकताएँ रह गई होंगी उन्हें पूरा करवाकर आपके अकाउंट में पैसे भेज दिए जायेंगे। CM ने अपने वीडियो सन्देश में कहाँ कि-दो पांच प्रतिशत ऐसा हो जाता है लेकिन मैं हूं चिंता की कोई जरूरत नहीं है। बाद में भी उन सभी बहनों के खाते में पैसा डाला जाएगा।

यह भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना सेल्फी प्रतियोगिता शुरू, बहने सेल्फी भेजे और फ्री में पाए 3000 रूपये इनाम

18 thoughts on “LADLI BEHNA YOJANA: 1000 रूपये का मैसेज नहीं आया, तो यह सिंपल तरीका अपनाएं”

  1. हम 44साल के और तीन हजार की नौकरी कर रहे है जिसमे घर नहीं चल पाता ,पति से अलग है सब होकर भी कुछ नहीं हमारे पास सोचा था पुलिस मदद करेगी पर रिपोर्ट करने के एक साल बाद बी कुछ नहीं हुआ पैसे भी नहीं की केस लड़कर हक ले सके अपना ,तीन हजार में गुजर e बड़ी muskil se होती सोचा था ये एक हज़ार आएंगे तो खाना पीना बच्चो का और हमारा हो जाएगा फिर dbt आधार लिंक के बाद भी आज 11जून तक पैसे नहीं मिले तो उम्मीद टूट गई ,

    Reply
  2. Mananiya CM sir mera naam ladli bahna yojna ke final list me naam nhi hai aur maine from barte waqt sari prakriya puri ki hu fir bhi mere account me paise nhi aaye hai to ap iske liye kuch kare thank you

    Reply
  3. मामाजी जो, माता ओर बहने,किसी कारन से फार्म डालने से वंचित रह गईं हैं जल्द से जल्द साईट चालु कर उनको भी, लाभ मिल सके, हमारे गांव में करिबन 20से25महिलाए, रह गई है

    Reply
  4. Dear cm ji our mama ji hamre hamare pese nahi aaye hai benk Mai pata Kiya to bol rahe aapka sab kuch hai dpd bagra sab sow kar raha hai gao ke pdhan se bola hai bo bol rahe hai ham kuch nahi kar sakte to kya kare ab ham

    Reply
  5. Mere mama ji se nivedan he ki mere pese bhi nhi aye he mamaji mere pese dalne ki kripa kare na hi 1 puppy aya he or na hi 1000 aya he name pushpa bai

    Reply

Leave a Comment