मध्य प्रदेश में शासकीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया 4% डीए

Good news for mp government employees: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा महंगाई भत्ता 4% बढ़ाने का ऐलान किया है। यह ऐलान मुख्यमंत्री ने सीहोर जिले की नसरुल्लागंज तहसील में किया, जहाँ स्मार्ट क्लासेस का शुभारंभ करने के लिए उपस्थित हुए थे। सीहोर जिले के शिक्षकों ने वेतन और जन सहयोग से लगभग 4 करोड़ से अधिक रकम इकट्ठी की है जिससे 1500 से अधिक स्कूलो में 1600 से अधिक स्मार्ट टीवी दिए गए।

नसरुल्लागंज में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि-

अभी हमारे अध्यापक और शिक्षकों ने इस जिले के स्कूलों की सूरत बदलने का अभियान प्रारंभ किया। अभी जो महंगाई भत्ता उनको मिलता है उसमें आपके काम से प्रेरित होकर 4% तत्काल बढ़ोतरी की घोषणा करता हूं।

डीए बढ़ने के बाद क्या बदलाव होगा

इस घोषणा के बाद साढ़े सात लाख कर्मचारियों को इसका फायदा होगा, अब मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता अब 38 प्रतिशत हो जायेगा। डीए बढ़ने के साथ ही सरकार पर अब हर साल 1440 रूपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। डीए बढ़ने के बाद 15500 रूपये सैलरी वालो को 625 और 2 लाख 15 हजार सैलरी पाने वालो को 9000 रूपये का हर महीने फायदा होगा।

लेटेस्ट गवर्नमेंट जॉब्स
MP Board Exam News; Top-10 विद्यार्थियों को 50-50 हजार रूपये देगी मध्य प्रदेश सरकार
एमपी माध्यमिक शिक्षक नई लिस्ट जारी, 24 जनवरी तक करे चॉइस फिलिंग, इन आवेदकों को किया रिजेक्ट
MP CPCT Online Form 2023
Army Public School Bhopal Bharti 2023
UIDAI Bharti 2023
एमपी सहायक जेल अधीक्षक भर्ती 2023
MP Collector Office Bharti 2023

Leave a Comment