Free Mobile Yojana 2023: हाल ही में भारत के कई राज्यों में महिलाओं से जुडी कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई जा रही है। सरकार महिलाओं को सभी क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन करती है। महिलाओं को डिजिटल दुनिया से जोड़ने के लिए भी प्रयास किये जा रहे है ताकि महिलाओं को किसी पर भी निर्भर ना रहना पढ़ें, महिलाएं सशक्त बन सके। इस दिशा में प्रयास करते हुए राजस्थान सरकार द्वारा हाल ही में Free Mobile Yojana या Free smartphone Yojana शुरू की है।
राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश की महिलाओं को मोबाइल वितरण किया जायेगा। राजस्थान सरकार 25 जुलाई को पहले चरण में 40 लाख योग्य महिलाओं को मोबाइल फ़ोन देगी या मोबाइल फ़ोन खरीदने के लिए योग्य महिलाओं के बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किये जायेंगे। इस पोस्ट में बताया गया है कि इस योजना का लाभ लेने के लिए क्या पात्रता होनी चाहिए साथ ही पात्र महिलाएं कैसे आवेदन कर सकती है।
यह भी पढ़ें: एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भर्ती 2023
तीन चरण में दिए जायेंगे मोबाइल फ़ोन
राजस्थान सरकार द्वारा तीन चरण में महिलाओं को स्मार्टफ़ोन (मोबाइल) खरीदने के लिए एक निश्चित राशि दी जाएगी। पहले चरण में 25 जुलाई को योग्य महिलाओं के बैंक अकाउंट में पैसे दिए जायेंगे। गहलोत सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि इतनी होगी कि जिससे स्मार्टफोन ख़रीदा जा सकेगा। राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक जी गहलोत द्वारा प्रदेश की कुल 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन दिया जाएगा। रक्षाबंधन तक लगभग सभी महिलाओं को मोबाइल दिए जा सकते हैं।
मोबाइल के साथ ये भी मिलेगा फ्री
राजस्थान सरकार द्वारा महिलाओं को मोबाइल फ़ोन के साथ 3 साल तक के लिए फ्री इंटरनेट भी दिया जाएगा। जिससे कि बिना किसी खर्च के महिलाएं मोबाइल फ़ोन का इस्तेमाल अपनी उन्नति के लिए कर सके। इस योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं को सशक्त करना है।
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 योग्यता
- सबसे पहले तो महिला को राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- महिला का जन आधार कार्ड में नाम होना चाहिए।
- महिला का नाम चिरंजीवी योजना में अवश्य जुड़ा होना चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय 2 लाख से कम होनी चाहिए।
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना 2023 दस्तावेज
- आधार कार्ड,
- आय प्रमाण पत्र,
- निवास प्रमाण पत्र,
- चिरंजीवी कार्ड,
- जन आधार कार्ड,
- एसएसओ आईडी (SSO ID),
- राशन कार्ड,
- मोबाइल नंबर
यह भी पढ़ें: मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया
फ्री मोबाइल योजना 2023 के लिए आवेदन कैसे करे?
राजस्थान फ्री मोबाइल योजना के लिए महिलाओं को आवेदन करने की जरुरत नहीं है। जिन महिलाओं का नाम चिरंजीवी योजना में पंजीकृत है उन सभी महिलाओं को स्मार्टफोन (मोबाइल) दिया जाएगा। फ्री मोबाइल योजना के तहत मोबाइल प्राप्त करने के लिए महिलाएं अपना नाम चिरंजीवी लिस्ट में देख सकती हैं।
चिरंजीवी लिस्ट में नाम कैसे चेक करे?
- सबसे पहले आवेदक को चिरंजीवी योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://chiranjeevi.rajasthan.gov.in/#/home पर जाना होगा।
- अब होम पेज पर “रजिस्ट्रेशन की स्थिति खोजे” बॉक्स दिखाई दे रहा होगा वहां जन आधार कार्ड नंबर डालकर सर्च करें।
- अब आपका चिरंजीवी योजना मैं शामिल नाम सामने आ जाएगा, अगर नाम चिरंजीवी योजना में शामिल नहीं है तो मोबाइल नहीं मिलेगा।
- महिलाओं को स्मार्टफोन का वितरण उनके ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर किया जाएगा या सीधे बैंक अकाउंट में निर्धारित अमाउंट भेज दिया जायेगा।
I like phone