इस पोस्ट में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भर्ती 2023 के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है। Eklavya Model Residential Schools (EMRS) में विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। आवेदकों का चयन 10391 पदों पर किया जायेगा। इस भर्ती के लिए दसवीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन पास उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। EMRS Bharti 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 19/10/2023 है।
योग्य आवेदक EMRS की ऑफिसियल वेबसाइट के द्वारा 10391 पदों पर निकली भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के तहत टीचिंग और नॉन-टीचिंग दोनों केटेगरी में भर्तियाँ निकली है। चयनित उम्मीदवार को 18000 से 209200 रूपये तक सैलरी मिलेगी। आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु 21 से 50 वर्ष के मध्य होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: MPPHSCL Recruitment 2023
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय भर्ती 2023 जानकारी (Eklavya Adarsh Awasiya Vidyalaya Bharti 2023 Details)
EMRS Bharti 2023 के तहत हॉस्टल वार्डन, अकाउंटेंट, प्रिंसिपल, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर, टीजीटी, जूनियर सचिवालय सहायक, और लैब अटेंडेंट के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किये जायेंगे। उपरोक्त पदों के लिए उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर होगा।
- प्रिंसिपल: 303 पद
- पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT): 2266 पद
- प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT): 5660 पद
- हॉस्टल वार्डन: 669 पद
- अकाउंटेंट: 361 पद
- जूनियर सचिवालय सहायक: 759 पद
- लैब अटेंडेंट: 373 पद
EMRS Bharti 2023 शैक्षणिक योग्यता
- प्रिंसिपल: पोस्ट ग्रेजुएशन और बीएड के साथ अनुभव।
- पोस्ट ग्रेजुएट टीचर: पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ बीएड।
- प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक: ग्रेजुएशन के साथ बीएड ।
- अकाउंटेंट: वाणिज्य की डिग्री।
- जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट: 12th पास।
- लैब अटेंडेंट: 10th के साथ प्रयोगशाला तकनीक में सर्टिफिकेट/डिप्लोमा या विज्ञान वर्ग के साथ 12th कक्षा।
शैक्षणिक योग्यता की विस्तार से जानकारी के लिए ऑफिसियल नोटिफिकेशन को चेक कर सकते है।
महत्वपूर्ण तिथि
EMRS भर्ती 2023 के लिए विभाग द्वारा दो अलग अलग नोटिफिकेशन जारी किये गए है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 29 जून 2023 से 19 अक्टूबर 2023 तक स्वीकार किये जायेंगे। योग्य आवेदक अंतिम तिथि के पूर्व ऑनलाइन आवेदन करे।
EMRS भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?
सबसे पहले आवेदक को EMRS की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है। यहाँ आवेदक को भर्ती का विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक करे। इसके बाद आवेदक के सामने Eklavya Adarsh Awasiya Vidyalaya Bharti 2023 का आवेदन फॉर्म का विकल्प खुल जायेगा। अपनी योग्यता के अनुसार पद का चयन करके ऑनलाइन आवेदन करे साथ ही जरुरी दस्तावेजों को अपलोड कर ऑनलाइन आवेदन फीस का भुगतान करे। इसके अलावा निचे दी गई डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
EMRS Bharti 2023 महत्वपूर्ण लिंक
Apply Online | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Official Website | Click Here |
Ye sarkari website se aya h
ha