DSSSB Recruitment 2022: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कि क्या है। जारी अधिसूचना के अनुसार 547 पदों पर TGT, PGT, मैनेजर, डिप्टी मैनेजर, जूनियर लेबर वेलफेयर इंस्पेक्टर, असिस्टेंट स्टोर कीपर, स्टोर अटेंडेंट, अकाउंटेंट, टेलर मास्टर और पब्लिकेशन असिस्टेंट की भर्ती की जा रही है । इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता रखते है वो 28 जुलाई 2022 से 27 अगस्त 2022 तक DSSSB की ऑफिसियल वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
आप हमारे टैलीग्राम चैनल से जुड़कर सरकारी नौकरी, एडमिट कार्ड, रिजल्ट, स्कालरशिप फॉर्म, एडमिशन फॉर्म, आंसर की, और सिलेबस के साथ-साथ अन्य कई छोटी-छोटी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
प्रबंधक के 2 पद, उप प्रबंधक के 18 पद, कनिष्ठ श्रम कल्याण निरीक्षक के 7 पद, सहायक स्टोर कीपर के 5 पद, स्टोर अटेंडेंट के 6 पद, लेखाकार के 1 पद, टेलर मास्टर के 1 पद, प्रकाशन सहायक के 1 पद, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के 364 पद, पीजीटी के 142 पदों पर भर्ती की जाएगी।
सभी पदों के शैक्षणिक योग्यता अलग- अलग निर्धारित हैं जैसे प्रबंधक (लेखा) के लिए भारत के चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान से योग्य चार्टर्ड एकाउंटेंट या किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से एम.कॉम की डिग्री, स्टोर अटेंडेंट के लिए विज्ञान विषयों (भौतिकी और रसायन विज्ञान) के साथ मैट्रिक, अकाउंटेंट के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना चाहिए।
- मुख्यमंत्री 15 अगस्त को शिक्षक भर्ती वर्ग 3 पद वृद्धि की घोषणा करेंगे या नहीं :MP Varg 3 News
- MP शिक्षक भर्ती वर्ग 3 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को नौकरी मिलेगी या नहीं
- MP Army Agniveer Female Rally Bharti 2022 || मध्य प्रदेश महिला आर्मी रैली भर्ती ऑनलाइन फॉर्म
- MP Anganwadi Bharti 2022; मध्य प्रदेश के इन जिलों में निकली आंगनबाड़ी भर्ती, 22 अगस्त तक आवेदन करे
- MP Hoshangabad Anganwadi Bharti 2022 || मध्य प्रदेश होशंगाबाद आंगनवाड़ी भर्ती 2022
अन्य पदों के लिए विभिन्न पात्रता मानदंड, आयु सीमा आदि निर्धारित हैं, अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट देखें। उम्मीदवार पात्रता के अनुसार दिए गए पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
