DA Hike in MP: इस खबर को पढ़कर मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के चेहरे पर ख़ुशी छा जाएगी। मध्य प्रदेश सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को 4% बढ़ाने वाली है। मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज जी चौहान द्वारा सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को बढ़ाने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री ने सीहोर जिले में ग्राम गिल्लोर में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/ निकाह समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाया जायेगा। सीएम ने कहा कि अभी केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारियों में 4% महंगाई भत्ते का अंतर है, अब इस अंतर को समाप्त करते हुए राज्य के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाने का हम फैसला कर रहे हैं।
38% से 42% हो जायेगा महंगाई भत्ता
राज्य सरकार, केंद्र सरकार की तरह ही साल में दो बार सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढाती है। यह महंगाई भत्ता जनवरी और जुलाई माह में बढ़ाया जाता है। अभी तक मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को 38% महंगाई भत्ता मिलता था जो अब बढाकर 42% हो जायेगा। महंगाई भत्ता 4% बढ़ने पर कर्मचारियों के वेतन में लगभग 800 से 6000 रूपये की बढ़ोतरी होगी। इससे सरकारी खजाने पर भी अतिरिक्त भार पड़ेगा, जो कि लगभग 160 करोड़ रूपये हो सकता है। अभी सिर्फ इसे बढ़ाने की घोषणा की गई है, आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जल्द जारी किया जायेगा।
यह भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: लाडली बहनें 5 जुलाई से पहले कर लें ये जरूरी काम, मिलेंगे 5000 रुपए
7.50 लाख कर्मचारियों को मिलेगा फायदा
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाये जा रहे इस महंगाई भत्ते से 7.50 लाख कर्मचारी की सैलरी बढ़ेगी। इस महंगाई भत्ते का फायदा प्रदेश के लाखो कर्मचारियों को मिलेगा। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा 4% महंगाई भत्ता बढ़ाने पर कुल महंगाई भत्ता 42% हो जायेगा जो कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते के बराबर होगा। कर्मचारयों को 1 जनवरी 2023 से मई 2023 तक के महंगाई भत्ते का भी भुगतान किया जायेगा।