CRPF Constable Bharti 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) में कांस्टेबल (टेक्निकल और ट्रेड्समैन) के 9212 पदों पर भर्ती निकली है। दसवीं पास आवेदक CRPF की ऑफिसियल वेबसाइट के द्वारा ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। CRPF Constable Bharti 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 25 अप्रैल 2023 तक स्वीकार किये जायेंगे।
CRPF Constable Bharti 2023 के तहत दसवीं पास आवेदकों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। CRPF द्वारा Driver, Mochi, Motor Mechanic, Carpenter, Tailor, Band, Cook, Mali, Painter, Safai Karmchari, Dhobi, Barber जैसे विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल टेस्ट के माध्यम से होगा। इस भर्ती से सबंधित सम्पूर्ण जानकारी इसी पोस्ट में निचे शेयर की गई है।
CRPF Constable Tradesman Bharti 2023
केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) में विभिन्न पदों पर भर्ती निकली है। CRPF में कुल 9212 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत 9105 पदों पर पुरुष आवेदकों को और 107 पदों पर महिला आवेदकों को चयनित किया जायेगा। CRPF Constable Bharti 2023 में पदों की जानकारी पद संख्या के अनुसार निचे दी गई है।
- ड्राइवर: 2372 पद
- मोटर मैकेनिक व्हीकल: 544 पद
- मोची: 151 पद
- कारपेंटर: 139 पद
- टेलर: 242 पद
- ब्रास बैंड: 172 पद
- पाइप बैंड: 51 पद
- बिगुलर: 1360 पद
- माली: 92 पद
- पेंटर: 56 पद
- कुक/ जल वाहक: 2475 पद
- धोबी: 406 पद
- बार्बर/ हेयर ड्रेसर: 304 पद
- सफाई कर्मचारी: 824 पद
CRPF Constable Technical Bharti 2023 Qualification
आवेदक के पास ड्राइवर पद के लिए दसवीं के साथ ड्राइविंग लाइसेंस और मोटर मेकेनिक व्हीकल के लिए दसवीं के साथ आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए बाकि अन्य सभी ऊपर दिए गए सभी पदों के लिए आवेदक कम से कम दसवीं पास होना चाहिए साथ ही सबंधित पद के अनुसार वर्किंग नॉलेज भी होना चाहिए।
CRPF Constable Bharti 2023 Age Limit
Driver पद के लिए आवेदक करने के लिए आवेदक की आयु 21 से 27 वर्ष होना चाहिए बाकि अन्य पदों के लिए आवेदक की आयु 18 से 23 वर्ष होना चाहिए। आरक्षित वर्ग को CRPF के नियमानुसार आयुसीमा में छूट रहेगी।
CRPF Constable Recruitment 2023 Important Dates
CRPF Constable Bharti 2023 के लिए आवेदन फॉर्म 27 मार्च 2023 से शुरू होंगे। योग्य आवेदक अंतिम तिथि 25 अप्रैल 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन जून माह में किया जायेगा। विभाग द्वारा 20 जून 2023 को एडमिट कार्ड जारी कर दिए जायेगे।
CRPF Constable Bharti 2023 Application Fees
जनरल/ OBC/ EWS केटेगरी के आवेदकों को 100 रूपये ऑनलाइन फीस का भुगतान करना होगा इसके अलावा SC/ ST और सभी वर्ग की महिलाओ के लिए आवेदन निशुल्क है।
CRPF Constable Vacancy 2023 Salary
चयनित उमीदवार को 21700-69100/- रूपये सैलरी प्रतिमाह मिलेगी।
How to apply for CRPF Constable Vacancy Bharti 2023?
आवेदक 27 मार्च 2023 से निचे दी गई लिंक “Apply Online” पर क्लिक करे। लिंक एक्टिवेट होने के बाद आवेदक को सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना है इसके बाद लॉगिन करके फॉर्म में अपनी सम्पूर्ण जानकारी भरनी है। आवेदन फीस का भुगतान करने के बाद आवेदन सफलता पूर्वक सबमिट हो जायेगा।
CRPF Constable Recruitment Bharti 2023 Important Links
Apply Online (27/03/2023 से आवेदन करे) |
Official Notification |
Official Website |