MP Ladli Behna Yojana: मुख्यमंत्री आज शाम सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करेंगे 1000 रूपये

Chief Minister will transfer 1000 rupees with a single click: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आज Ladli Behna Yojana को उत्सव के रूप में मनाया जायेगा। एमपी सरकार द्वारा 10 जून 2023 को लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत सवा करोड़ महिलाओं के खाते में 1000 रूपये ट्रांसफर किये जायेंगे। आज शाम 6 बजे प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह जी चौहान बहनो से दिल की बात करेंगे और इसके बाद सिंगल क्लिक के माध्यम से 1000 रूपये ट्रांसफर करेंगे।

अब मध्य प्रदेश सरकार द्वारा Ladli Behna Yojana के अंतर्गत प्रतिमाह 10 तारीख को 1000 रूपये ट्रांसफर किये जायेंगे। इस योजना के द्वारा प्रदेश की लगभग सवा करोड़ महिलाओं को फायदा होगा। मुख्यमंत्री द्वारा आज जबलपुर में लाड़ली बहना योजना के तहत कार्यक्रम भी किया जायेगा, जिसमे प्रदेश के सभी ग्राम और शहर में बर्चुअल माध्यम से महिलायें जुड़ेंगी।

यह भी पढ़ें: Ladli Behna Yojana: जिनके खाते में नहीं आया 1 रुपया, उन्हें इस तारीख को फिर भेजा जायेगा पैसा

मुख्यमंत्री आज शाम सिंगल क्लिक से ट्रांसफर करेंगे 1000 रूपये

आज शाम 5 बजे से महिलाओं को अपने ग्राम या वार्ड में एकत्रित होना है। मुख्यमंत्री 6 बजे से महिलाओं को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद सभी Ladli Behna Yojana में पात्र महिलाओं के खाते में 1000 रूपये ट्रांसफर किये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने वीडियो जारी करके यह भी जानकारी दी है कि हो सकता है कुछ महिलाओं को 10 जून के बजाय 11 जून 2023 को रूपये ट्रांसफर हो। इसलिए 10 जून को रूपये ना आने पर परेशान ना हो।

यदि पात्र महिलाओं के खाते में पैसे ना आये तो क्या करे-

मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज जी चौहान ने कहा यदि 11 तारीख को भी बैंक में पैसे ना आये तो चिंता मत करना, अपने भैया को बता देना। जो भी औपचारिकताएँ रह गई होंगी उन्हें पूरा करवाकर आपके अकाउंट में पैसे भेज दिए जायेंगे। CM ने अपने वीडियो सन्देश में कहाँ कि-पांच प्रतिशत ऐसा हो जाता है लेकिन मैं हूं चिंता की कोई जरूरत नहीं है। बाद में भी उन सभी बहनों के खाते में पैसा डाला जाएगा।

यह भी पढ़ें: Pench Tiger Reserve Bharti 2023 | मध्य प्रदेश पेंच राष्ट्रीय उद्यान भर्ती, सैलरी – 31000/-

Leave a Comment