Bhopal Anganwadi Recruitment 2023: महिला एवं बाल विकास विभाग मध्य प्रदेश द्वारा भोपाल जिले में आंगनवाड़ी केन्द्रो पर भर्ती निकली है। इस भर्ती के तहत आंगनवाडी कार्यकर्ता, और आंगनवाडी सहायिका के 50 पद पर भर्ती आमंत्रित की है।
Bhopal Anganwadi Recruitment 2023 के लिए सिर्फ महिला आवेदक ही आवेदन कर सकती है। मध्य प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2023 है। Bhopal Anganwadi Online Form 2023 के लिए ऑफलाइन आवेदन करना है।
Bhopal Anganwadi Recruitment 2023 से जुडी सम्पूर्ण जानकारी इस पोस्ट में शेयर की गई है। पोस्ट को अंत तक पढ़े, ताकि कोई भी जरुरी जानकारी ना छूटे। अन्य सरकारी फॉर्म की जानकारी भी इसी वेबसाइट पर शेयर की जाती है।
Bhopal Anganwadi Recruitment 2023 Details
परियोजना नाम | आंगनवाड़ी कार्यकर्ता | आंगनवाड़ी सहायिका |
बाणगंगा | 2 | 4 |
बरखेड़ी | 0 | 6 |
बैरसिया-1 | 0 | 3 |
चांदबड़ | 3 | 3 |
फंदा | 1 | 5 |
गोविंदपुरा | 1 | 2 |
जेपी नगर | 1 | 4 |
कोलार | 4 | 2 |
मोतियापार्क | 4 | 5 |
कुल पद | 16 | 34 |
Bhopal Anganwadi Vacancy 2023 Qualification
भोपाल आंगनवाड़ी भर्ती 2023 में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए दसवीं या बारहवीं पास होना चाहिए और सहायिका के लिए पांचवी परीक्षा पास होना चाहिए। योग्यता को लेकर अधिक जानकारी के लिए पाने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र से पता कर सकते है।
ये महत्वपूर्ण पोस्ट भी देखें
- एमपी जिला कार्यालय अशोकनगर भर्ती 2023: सैलरी 20500 तक, 29 सितम्बर तक करे आवेदन
- MPPSC Exam Calendar 2023-24, एमपी लोक सेवा आयोग परीक्षा कैलेंडर जारी
- मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री कृषक मित्र योजना 2023, लाभ, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया (MP Mukhyamantri Krishak Mitra Yojana)
- MP Collector Office Katni Recruitment 2023: सैलरी 20500 तक, अंतिम तिथि 26 सितम्बर
- मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना 2023: हर वर्ष किसानों को मिलेंगे 6 हजार रूपये, हिंदी में सम्पूर्ण जानकारी
Bhopal MP Anganwadi Recruitment 2023 Age Limit
उम्मीदवार की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष होना चाहिए। उम्र में छूट को लेकर नोटिफिकेशन में स्पष्ट रूप से नहीं लिखा गया है।
Bhopal Anganwadi Bharti 2023 Application Fees
आंगनवाड़ी भर्ती फॉर्म निःशुल्क है। सभी वर्ग की महिलायें फ्री में फॉर्म जमा कर सकती है और भर्ती में भाग ले सकती है।
Bhopal Anganwadi Recruitment 2023 Important Dates
भोपाल जिले के लिए आंगनवाड़ी फॉर्म 19 फरवरी 2023 को आमंत्रित किये गए है। फॉर्म भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 10 मार्च 2023 है। फॉर्म अंतिम तिथि को शाम 05 बजे के बाद स्वीकार नहीं किये जायेंगे। फॉर्म एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय में जमा करना है।
Bhopal Anganwadi Job 2023 Selection Process
उम्मीदवारों का चयन मेरिट, और दस्तावेज परिक्षण के आधार पर किया जायेगा। आवेदन करते समय अपने सही दस्तावेज ही लगाएं ताकि भविष्य में आपको कोई समस्या नियुक्ति को लेकर ना हो।
How to apply for Bhopal Anganwadi Recruitment 2023?
- सबसे पहले हम आपको ये बता दे की जिस ग्राम या वार्ड में वकेंसी है, आवेदिका ग्रामीण क्षेत्र में उसी राजस्व ग्राम, शहरी क्षेत्र में उसी वार्ड का निवासी होना चाहिए |
- ऊपर दी गई जानकारी अनुसार आंगनवाडी केन्द्रों की सूची, आवेदन पत्र का प्रारूप और अन्य योग्यताएं संबंधित कार्यालय एवं सम्बंधित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है |
- संबंधित संभाग की महिला आवेदक अपने पूर्णत भरे आवेदन – पत्र मय आवश्यक सहपत्रों ( जैसे : – मार्कशीट , जाति , मूल निवासी , विधवा परित्यता आदि ) सहित जिले के सम्बंधित एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय में अंतिम दिनांक तक कार्यालयीन समय में निर्धारित प्रारूप में जमा कर प्राप्ति अभि – स्वीकृति प्राप्त कर सकते है ।
- अधिक जानकारी के लिए विभाग को कॉल या मेल भी कर सकते है .
Bhopal Anganwadi Bharti 2023 Important Links
Bhopal Anganwadi Form 2023 FAQs
1. Bhopal Anganwadi Bharti Form 2023 कब भरायेंगे?
Ans: भोपाल आंगनवाड़ी भर्ती फॉर्म 19 फरवरी 2023 से भरायेंगे।
2 Bhopal Anganwadi Bharti 2023 में कितने पदों पर भर्ती निकली है?
Ans: कुल 50 पदों पर भर्ती निकली है।